फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The youth of Kanalichina and Didihat tehsil showed their strength

कनालीछीना और डीडीहाट तहसील के युवाओं ने दिखाया दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The youth of Kanalichina and Didihat tehsil showed their strength
अग्निवीर सेना भर्ती में दौड़ के लिए मैदान की ओर जाते युवा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती में कनालीछीना और डीडीहाट तहसील के युवाओं ने दम दिखाया। युवाओं में भर्ती को लेकर काफी उत्साह है। युवा रात से ही आर्मी पब्लिक स्कूल के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कनालीछीना और डीडीहाट तहसील के 2282 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जिसके सापेक्ष बुधवार को 1885 युवा भर्ती में शामिल हुए और 397 युवा अनुपस्थित रहे। भर्ती मैदान में प्रवेश से पहले युवाओं का कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र जांचा गया। इसके बाद प्रवेश पत्र और अन्य शैक्षिक अभिलेखों की जांच की गई। युवाओं की ऊंचाई और सीने की माप में फिट युवाओं को दौड़ के लिए भेजा गया। इसके बाद युवाओं ने दौड़ में दम दिखाया।
विज्ञापन

बता दें कि अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भर्ती के दौरान कोई अराजकता ना हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भर्ती क्षेत्र में रात और दिन के समय में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा आर्मी के जवान और सुरक्षा एजेंसियां भी हर गतिविधि में पैनी नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरस्थ क्षेत्र से एक दिन पहले ही पहुंच रहे हैं युवा
पिथौरागढ़। अग्निवीर सेना भर्ती में हिस्सा लेने के लिए युवा एक दिन पहले ही पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। यहां पर वह सगे संबंधियों और होटलों में कमरा लेकर रह रहे हैं। युवाओं से खाने और रहने का अधिक चार्ज ना वसूला जाए इसके लिए प्रशासन की टीम होटलों पर नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed