{"_id":"6531668549c7ebcd58047c8b","slug":"the-young-man-who-went-in-the-funeral-procession-died-while-bathing-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5963-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शवयात्रा में गए युवक की नहाते समय हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शवयात्रा में गए युवक की नहाते समय हुई मौत
Thu, 19 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। शव यात्रा में गए एक युवक के नदी के भंवर में फंसने से मौत हो गई है। घटना से परिजन सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार सोनू कोहली (35) पुत्र प्रेम राम निवासी चुतरापानी पुनौली गांव के हीरा राम की शव यात्रा में गया था। रामेश्वर में शिवालय के पास नहाने के दौरान वह नदी के भंवर में फंस गया। स्थानीय गोताखोरों ने उसे बमुश्किल नदी से निकाला और पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनू क्षेत्र के एक छलिया दल में कलाकार था और उसी से परिवार की आजीविका चलाता था। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट भी आ गया है। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन
सोनू क्षेत्र के एक छलिया दल में कलाकार था और उसी से परिवार की आजीविका चलाता था। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट भी आ गया है। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन