फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The winners received prizes

विजेताओं को मिले पुरस्कार

Sat, 04 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
The winners received prizes
विजेताओं को मिले पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं की गई। राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। भाषण में आशा महर ने पहला, कविता भंडारी ने दूसरा, नेहा महर ने तीसरा स्थान बनाया।
विज्ञापन



कविता प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, नेहा द्वितीय, सागर महर तृतीय रहे। निबंध में पुष्पा लोहिया प्रथम, ललित ठाकुर द्वितीय, सोनिया भंडारी तृतीय रही। प्रतियोगिता संपन्न कराने में भूपेंद्र डसीला, चंद्रकुमार थापा, राजकुमार मौरा, गोदावरी कार्की, चंद्रा पंत, गिरीश नगरकोटी, शोभा, पंकज महर ने सहयोग दिया। देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पंत के निर्देशन में हुई प्रतियोगिताओं में कई बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


निबंध में रोहित कुमार ने पहला, हिमांशु कुमार ने दूसरा, ज्योति प्रकाश ने तीसरा, शबनम खान ने तीसरा स्थान बनाया। जूनियर वर्ग में प्रदीप बोरा ने पहला, भूपेश नाथ ने दूसरा, पंकज जोशी ने तीसरा स्थान बनाया। सीनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता में महिमा लोहिया ने पहला, नेहा जोशी ने दूसरा, मंजू धामी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में दीपक टम्टा पहले, रोहित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग सीनियर वर्ग में मोहित सार्की को पहला, हिमांशु कुमार को दूसरा, संगीता रोकाया को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में फैसल अंसारी को पहला, दिलबहादुर को दूसरा, रोशन बिष्ट को तीसरा, संजय बहादुर को चौथा स्थान मिला। प्रतियोगिता का संचालन जेएस धामी ने किया। दयासागर इंटर कॉलेज में दीपिका, अर्पिता, किरन, रश्मि, चंद्रकला, सुमित, निकिता ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। बाद में बच्चों ने गांधी चौक के व्यापारियों को मुफ्त कागज की थैलियां दी। जागरूकता रैली निकालकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। शिक्षिका नीतु लुईस, गीता, रानी बानू, बबीता नेगी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट के अभिलाषा एकेडमी और प्ले स्कूल डीडीहाट में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूली बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेंटिग के जरिए संदेश तैयार किए। प्रधानाचार्य चंचल सिह ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में अंजली दानू ने पहला, आरूष ने दूसरा और आदित्य प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में करन कोहली ने प्रथम, अदिति सिंह द्वितीय, प्रज्ञा पाटनी व तनिषा टम्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक किशोर पंत ने पर्यावरण का महत्व बताया। इस मौके पर स्नेहलता पाटनी, तनुजा पांगती, हेमा टोलिया, शीला खड़ायत, तनुजा चौहान, सोनम मौजूद थे। गंगोलीहाट में रेनेसा नर्ससी एंड स्कूल और वन विभाग ने संयुक्त रूप से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली।पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को एसडीएम और नगर पंचायत के ईओ का ज्ञापन दिया। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य भावना पंत और वन दरोगा बृजमोहन पंत ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed