{"_id":"5aef31894f1c1b9c098b87fd","slug":"the-way-out-will-show-the-factionalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटबाजी करने वाले को दिखाएंगे बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटबाजी करने वाले को दिखाएंगे बाहर का रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 May 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एनएसयूआई के सम्मेलन को संबोधित करते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला सम्मेलन में पहुंची संगठन की राज्य प्रभारी करिश्मा ठाकुर ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता गुटबाजी करता पाया गया तो उसे संगठन से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
नगरपालिका हाल में हुए सम्मेलन में ठाकुर ने कहा कि सभी को संगठन की मजबूती के लिए काम करना है। जो भी दायित्व जिसे दिया गया है, उसका भलीभांति निर्वहन करना है। सम्मेलन में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने कहा कि संगठन में कार्य कर रहे पदाधिकारी चुने हुए पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करें और छात्रसंघ चुनाव में हर जगह संगठन का परचम लहराएं। उन्होंने कहा आने वाले निकाय चुनाव में एनएसयूआई अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी ने सभी से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी दीनू की सराहना की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दीपक लुंठी, राहुल लुंठी, दीपांशु वर्मा, आशीष हावर्ड, करन खाती, दीपक वर्मा, राहुल धामी आदि मौजूद थे। संचालन दीनू कापड़ी ने किया।
विज्ञापन