फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The vehicle fell into the ditch DSP Dharchula

धारचूला के डीएसपी का वाहन खाई में गिरा

Sun, 08 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना/पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
The vehicle fell into the ditch DSP Dharchula
दुर्घटना में घायल सीओ शेखर सुयाल - फोटो : अमर उजाला

धारचूला के पुलिस उपाधीक्षक का वाहन कनालीछीना के पास सतगढ़ में खाई में गिर गया। हादसे में डीएसपी समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह धारचूला के पुलिस उपाधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल (35) अपने सरकारी बोलेरो वाहन से पिथौरागढ़ से धारचूला जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे कनालीछीना से 4 किमी पहले सतगढ़ धरमसाला के पास उनका वाहन असंतुलित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सड़क पर काम कर रहे बीआरओ के जवानों और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाला और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष केेएस नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना में पुलिस उपाधीक्षक के साथ ही चालक कांस्टेबल सीके सिसोदिया (32), गनर कांस्टेबल राजेंद्र जोशी (26) और पुलिस कर्मी बहादुर सिंह (58) को काफी चोटें आई हैं। चारों घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। अब चारों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पर काफी पाला पड़ता है और सड़क खराब है। बीआरओ सड़क की मरम्मत का काम कर रहा है। पाला और खराब सड़क को हादसे का कारण माना जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पाले में वाहन रपट गया होगा। थानाध्यक्ष नेगी भी घटनास्थल पर पाला और सड़क खराब होने की बात मानी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन खाई में गिरा, दो घायल
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से झूलाघाट को आ रहा पिकप वाहन शनिवार रात जामिरपानी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक पूरन सिंह और क्लीनर घायल हो गए। ड्राइवर को रात ही में जिला अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी टीएस राणा ने बताया कि क्लीनर का नाम-पता मालूम नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed