फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Vayurath Festival, a celebration of faith for 25 villages, begins today

Pithoragarh News: आज से शुरू होगा 25 गांव की आस्था का वायुरथ महोत्सव

Sat, 22 Aug 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The Vayurath Festival, a celebration of faith for 25 villages, begins today
लोहाघाट (चंपावत)। पांच गांव सुई और बीस गांव विशुंग का सामूहिक मेला आषाढ़ी कौतिक वायुरथ महोत्सव रविवार 23 अगस्त से शुरू होगा। महोत्सव की तैयारियों को आयोजक संस्था सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक, सांस्कृतिक खेल समिति ने अंतिम रूप दे दिया है। महोत्सव के शुभारंभ पर रविवार शाम चार बजे सुई और विशुंग गांवों की महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा मां भगवती मंदिर होते हुए पवित्र प्योली डोली के साथ शिव मंदिर पहुंचेगी। यहां पवित्र जल से जलाभिषेक के बाद महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस दौरान मां भगवती की गुप्त प्योली को रथ में आरूढ़ कर शिव मंदिर की परिक्रमा कराई जाएगी। महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी करेंगे। मां भगवती की ढकी हुई गुप्त प्योली को पुजारी आदित्य शिव मंदिर लाएंगे। इसके बाद रक्षाबंधन तक मां भगवती अपने ससुराल शिव मंदिर में विराजमान रहेंगी।
विज्ञापन

महोत्सव का मुख्य आकर्षण 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन निकलने वाला मां भगवती का वायुरथ होगा। मान्यता के अनुसार वायुरथ बिना रस्सों के सहारे वायु वेग से सुई और विशुंग की करीब 25 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी कर देर रात शिव मंदिर लौटेगा। महोत्सव समिति के संरक्षक सचिन जोशी, अध्यक्ष श्याम चौबे और भुवन चौबे ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव की तैयारियों में कैलाश पांडेय, महेश पांडेय, गौरव पांडेय, योगेश ओली, त्रिभुवन चंद्र तिवारी, प्रेम चौबे, हयात सिंह माहरा, हर सिंह बिष्ट, बृजेश माहरा, नीरज करायत, नितिन मुरारी, सुनील चौबे, मयंक ओली, पंकज पुजारी, डॉ. महेश ढेक, प्रकाश खर्कवाल और मदन पुजारी सहित समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed