फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The UKD will struggle to secure ownership rights for the people of Didihat.

Pithoragarh News: डीडीहाट के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी यूकेडी

Tue, 17 Mar 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The UKD will struggle to secure ownership rights for the people of Didihat.

विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। यूकेडी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जन समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृपालु मेहरा ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों की जन विरोधी नीतियों से आम आदमी परेशान है। ऐसे में कार्यकर्ता लोगों के संघर्ष के साथ खड़े रहें।
विज्ञापन

दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि मूल निवास, भू-कानून, राजधानी गैरसैंण, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को लेकर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीडीहाट जिला सहित यहां रह रहे निवासियों को मालिकाना हक दिलाने के सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुन उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर शेर सिंह शाही को जनपद डीडीहाट के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संचालन महामंत्री ओमप्रकाश गोस्वामी ने किया। बैठक में गोविंद लाल शाह, सुनील शाह, शेर सिंह शाही, गोविंद सिंह रावत, वीरजंग पाल, भरत सिंह ऐरी, भगवान सिंह पोखरिया, इंदर सिंह खोलिया, लक्ष्मी देवी, गायत्री देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed