फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The temperature was a degree Munsyari

एक डिग्री रहा मुनस्यारी का तापमान

Sun, 10 Jan 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 Jan 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन

 उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुए हिमपात के कारण पूरा जिला इस समय जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में है। मुनस्यारी में रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को यह माइनस 2 डिग्री था। जिला मुख्यालय में भी न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार आया है। यह आज 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के अनुसार अभी हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। रात के समय पाला गिरेगा।

विज्ञापन

घाटी वाले इलाकों में कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। घाटियों में सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण धूप के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। अलबत्ता दिन के समय मौसम सामान्य बना रहता है। मुनस्यारी में ठंड का असर जारी है। अभी नगर में जमकर बर्फबारी नहीं हुई है। बीते दिनों नाममात्र के हिमपात से सिर्फ ठंड में इजाफा हुआ है। इधर, लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गेहूं और मसूर की फसल चौपट होने की स्थिति में आ गई है। मौसम विभाग के संकेतों से लगता है कि अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं बन रही है। बारिश होने में जितनी देरी होगी, फसलों पर उतना ज्यादा असर पड़ता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed