फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The team won the cricket match Gduli

गदाली की टीम ने जीता क्रिकेट मुकाबला

Sat, 06 Feb 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई खेल मैदान में चल रही मल्लिकार्जुन क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला शनिवार को जमतड़ी और गदाली टीम के बीच खेला गया। जिसमें गदाली की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


पहले टॉस जीतकर जमतड़ी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 60 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक 38 रन पुष्कर ने बनाए। गदाली की टीम ने मात्र 9.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। गदाली टीम के दीपक ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। अंपायर की भूमिका पंकज कुमार और दीपक धामी ने निभाई। स्कोरर इस्लाम बख्स थे। आंखों देखा हाल शुभम चंद्र ने सुनाया। इससे पहले मुख्य अतिथि डीडीहाट विधानसभा सीट के प्रभारी मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। उनके साथ कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी, दिगंगर पाल, तनुज पाल, सूरज पाल, गणेश पाल, मनोज लुंठी, रोशन पाल, वीरजंग पाल, ललित पाल आदि लोग क्रिकेट का आनंद लेने पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed