{"_id":"576431d04f1c1b591811b9a6","slug":"the-team-welcomes-travelers-kailash-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"छलिया दल ने किया कैलास यात्रियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलिया दल ने किया कैलास यात्रियों का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
कैलास यात्रियों का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे दूसरे दल के यात्रियों का शुक्रवार को आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में छलिया दल से स्वागत हुआ। इससे पहले यात्रियों ने डीडीहाट पर्यटक आवासगृह में गहत के डुबके और भात का आनंद उठाया। शुक्रवार को भी यात्रियों को दोपहर भोजन में कुमाऊंनी व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन
आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय में यात्रियों के स्वागत के लिए छलिया दल पहले से तैयार था। आठ महिलाओं समेत 48 सदस्यों वाले इस दल में शामिल सभी यात्री छलिया दल के नृत्य से बेहद खुश हुए। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने यात्रियों का स्वागत किया और उनको उच्च हिमालयी क्षेत्र बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी। दल में सबसे बुजुर्ग यूपी के 63 वर्षीय रामकुमार ने कहा कि वह लंबे समय से यात्रा पर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस बार मौका मिल गया। सबसे कम उम्र की 21 वर्षीय गुजरात निवासी सागर प्रभादास ने कहा कि उत्तराखंड में वास्तव में देवत्व का आभास होता है।
विज्ञापन
हरियाणा के मोहन सिंह और महाराष्ट्र के ज्योति मोटे यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक आनंद आर्या ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्री शुक्रवार को धारचूला में रुकेंगे और शनिवार की सुबह सिर्खा पड़ाव को रवाना होंगे। उधर, प्रथम दल के 55 यात्री शुक्रवार सुबह बूंदी से चलकर गुंजी पड़ाव पहुंच गए हैं। शनिवार को यात्रियों का गुंजी में मेडिकल परीक्षण होगा। उससे पहले यात्री मानसरोवर वन में पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन