{"_id":"570d28474f1c1b43084a6ae8","slug":"the-teacher-s-had-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक का कराया मेडिकल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत पर कनालीछीना के उप शिक्षाधिकारी अभिषेक शुक्ला अपने साथ डॉक्टर को लेकर स्कूल पहुंचे और शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उप शिक्षाधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
उप शिक्षाधिकारी ने बताया कि राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक के खिलाफ शराब पीकर स्कूल में आने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। इस पर वह मंगलवार सुबह 7.30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को साथ लेकर स्कूल पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही उक्त शिक्षक स्कूल से घर चल दिया। बताया कि शिक्षक नंदन सिंह खाती को उसके घर से बुलाया गया। वह शराब के नशे में था। विद्यालय में ही शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शिक्षक के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
उप शिक्षाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्कूल में शिक्षक की इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ये मामला छात्राओं के स्कूल का होने से और गंभीर हो जाता है। उन्होंने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की जा रही है।
विज्ञापन