फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The system again collapsed due to sending buses for election duty

Pithoragarh News: चुनाव ड्यूटी में बसें भेजने से फिर चरमराई व्यवस्था

Tue, 21 May 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The system again collapsed due to sending buses for election duty
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो की सात बसें चुनाव ड्यूटी में भेजने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। डिपो में उपलब्ध 58 बसों में से आठ बसें इस समय ऑफ रोड है। बसों की कमी के बावजूद चार बसों को चारधाम यात्रा के लिए भी प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो की सात बसें चुनाव ड्यूटी में जाने से सिर्फ 43 बसें रह गई हैं जिसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। मंगलवार को झूलाघाट से सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए संचालित होने वाली बस को 6.30 बजे रुद्रपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इस कारण गौड़ीहाट, बड़ालू, मूनाकोट सहित छोटे स्टेशनों से स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय आने वाले कर्मचारी और गरीब, दिव्यांग यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्तमान में चार बसों को चारधाम यात्रा में भेजने के लिए प्रस्तावित किया गया है। अगर बसें चारधाम यात्रा में भी चली गईं तो व्यवस्थाएं और गड़बड़ा जाएंगी। एआरएम रवि शेखर कापड़ी का कहना है कि झूलाघाट से दिल्ली और देहरादून के लिए दोनों बसों का संचालन नियमित समय पर ही किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम मतगणना के लिए 180 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

चंपावत। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। ईवीएम की गणना के लिए विधानसभा चंपावत के लिए 12 और लोहाघाट के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। मंगलवार को जीजीआईसी सभागार में 180 सुपर वाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना का पहला व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने कहा कि निर्वाचन को बिना बाधा संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे मतगणना के दिन कोई गलती न हो। उन्होंने सभी को मतगणना स्थल पर व्यवहारिकता के साथ पेश आने के निदेश दिए। मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना के दिन विभिन्न पत्रों को सावधानी से भरना सिखाया। ईवीएम मशीनों को खोलने और मिलान करने की जानकारी दी। मतगणना के दिन एक टेबल में एक-एक मतगणना सुपर वाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। यहां एसडीएम रिंकू बिष्ट, एमपी जोशी, जीवन कलोनी, दीपक मुरारी, मयंक बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed