फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The swinging hazard linking the nominee

नामिक को जोड़ने वाला झूलापुल खतरे में

Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी Updated Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
The swinging hazard linking the nominee
भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आया नामिक को जोड़ने वाला झूलापुल - फोटो : अमर उजाला

दो जुलाई की अतिवृष्टि के बाद से मुसीबत झेल रहे नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की तलहटी पर बसे नामिक के लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। गांव को जोड़ने वाला झूलापुल खतरे की जद में आ गया है। पुल को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो नामिक के लोगों का बागेश्वर जिले के रास्ते आवागमन ठप हो जाएगा।

विज्ञापन


गोगिना (बागेश्वर) से नामिक गांव को जोड़ने के लिए नामिक ग्लेशियर से निकलने वाली रामगंगा में गोगिना के पास झूलापुल बना है। नदी के उफान में आने से भूकटाव लगातार हो रहा है। पहाड़ी धंसने से रामगंगा में मलबा पट रहा है। नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो रहा है। सात किमी लंबा पैदल रास्ता कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। शुक्रवार की बारिश के बाद नदी उफान में आने से गोगिना में बने झूलापुल के पास जबरदस्त भूस्खलन हो गया है। पुल के पास तक की जमीन नदी में समा गई है। पुल की दीवार भूस्खलन की जद में आ गई है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान तुलसी जेम्याल ने बताया कि भूस्खलन नहीं रुकता है तो झूलापुल के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा। पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है। उन्होंने पुल की सुरक्षा के लिए शीघ्र कदम उठाने की जरूरत बताई। कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होता है तो नामिक के 124 परिवार संकट में फंस जाएंगे। नामिक जाने के लिए पिथौरागढ़ जिले के बिर्थी से 27 किमी पैदल चलना पड़ता है। बिर्थी वाला मार्ग भी धारापानी रौली समेत कई स्थानों पर जानलेवा बना है। बागेश्वर के गोगिना से नामिक के लिए सुगम रास्ता है, वह भी खतरे में आने से दिक्कतें और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed