फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The student will also read the review of the book.

विद्यार्थी जो किताब ले जाएगा उसकी समीक्षा भी लिखेगा

Wed, 13 Sep 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Sep 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
The student will also read the review of the book.
देवसिंह इंटर कालेज के पुस्तकालय में अध्ययन करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज के पुस्तकालय से हर विद्यार्थी को महीने में दो किताबें पढ़ने के लिए दी जाती हैं। विद्यार्थी जब किताब को पुस्तकालय में जमा करेगा, उस समय वह एक पृष्ठ की समीक्षा भी लिखेगा कि जो पुस्तक उसने पढ़ी, उसके लेखक कौन हैं, पुस्तक में मुख्य रूप से किन बातों का उल्लेख है। यह क्रम लगातार जारी है और बच्चों की ओर से लिखी गई कई समीक्षाएं एकत्र भी हो गई हैं। बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने और घर पर जाकर किताब को जरूर पढ़ने के लिए यह अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


देवसिंह इंटर कॉलेज का पुस्तकालय रोज विद्यार्थियों के लिए खुलता है। इसमें अमर उजाला समेत सभी अखबार, अंग्रेजी के अखबार, स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र नियमित आते हैं। पुस्तकालय में साहित्य, विज्ञान, लोक संस्कृति, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा, महापुरुषों की जीवनी पर आधारित किताबें हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता दर्पण, विज्ञान परिचर्चा, ड्रीम नाम की पत्रिकाएं भी नियमित आती हैं। प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पंत ने बताया कि एक शिक्षक को पुस्तकालय संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


वह कहते हैं कि हर विद्यार्थी को हर महीने उसके पाठ्यक्रम से अलग दो-दो पुस्तकें जरूर पढ़ने को मिल जाती हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी सी रविशंकर ने भी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए थे कि वह पुस्तकालय की पुस्तकें नियमित रूप से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने दिए थे एक-एक लाख
पूर्व विधायक मयूख महर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 64 विद्यालयों को पुस्तकालय के लिए वर्ष 2014 में एक-एक लाख रुपये की राशि दी थी। इससे सभी विद्यालयों में पुस्तकों की संख्या काफी बढ़ गई। इसके अलावा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) की मद से हर विद्यालय को हर साल दस-दस हजार रुपये की राशि पुस्तकालय के लिए दी जाती है।


विद्यार्थियों से लिया जाता है मात्र 10 रुपये वार्षिक
सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से एक वर्ष में वाचनालय शुल्क के तौर पर मात्र दस रुपये लिए जाते हैं। यदि किसी विद्यालय में छात्रसंख्या कम हो तो यह राशि नाममात्र की रह जाती है। विद्यालयों में पुस्तकालयों को समृद्ध बनाने के लिए अन्य स्रोतों का ही सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed