फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The snow stopped the path of merchants

लिपुलेख दर्रे की बर्फ ने रोकी व्यापारियों की राह

Thu, 09 Jul 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 09 Jul 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

लिपुलेख दर्रे के पास जमा भारी बर्फ सीमांत के व्यापारियों के लिए बड़ा रोड़ा बन रही है। बर्फ के कारण दर्रे से सामान समेत घोड़ों को पार करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस कारण भारत-तिब्बत व्यापार की प्रक्रिया शुरू हुए एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी व्यापारी अपना सामान तिब्बत की मंडी तकलाकोट नहीं पहुंचा पाए हैं। अब तक सिर्फ नौ व्यापारी और सात हेल्पर तिब्बत की मंडी पहुंचे हैं, लेकिन यह लोग भी कोई सामान नहीं ले जा पाए।

विज्ञापन


प्रशासन ने इस बार ट्रेड परमिट जारी करने की प्रक्रिया एक जून से शुरू कर दी थी। अब तक 200 व्यापारियों को ट्रेड पास जारी हो चुके हैं, लेकिन लिपुलेख दर्रे से घोड़ों को पार ले जा पाना संभव नहीं है। व्यापारियों ने सामान गुंजी मंडी तक पहुंचा रखा है। वह इसी इंतजार में हैं कि लिपुलेख दर्रे में रास्ता ठीक होता है तो तिब्बत की ओर निकलें।
विज्ञापन


भारत तिब्बत व्यापार समिति के दिनेश गुंज्याल और दौलत सिंह रायपा ने एसडीएम एके पांडे से मुलाकात कर लिपुलेख दर्रे से बर्फ हटाकर घोड़ों के चलने लायक रास्ता बनाने की मांग की। एसडीएम का कहना है कि भारतीय क्षेत्र में लिपुलेख दर्रे के पास तक बर्फ हटाने के निर्देश लोनिवि को दिए गए हैं, लेकिन तिब्बती क्षेत्र में करीब चार किलोमीटर रास्ता बर्फ से ढंका है। उसे हटाने का काम चीन को ही करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed