{"_id":"5875171d4f1c1b1929ba9e09","slug":"the-server-intoxication-boycott-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में नशा परोसने वालों का बहिष्कार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में नशा परोसने वालों का बहिष्कार करें
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ आईटीआई में नशामुक्ति अभियान में शामिल युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ अभियान चला रहे डा. पीतांबर अवस्थी ने युवाओं से अपील की है कि चुनाव के समय नशा परोसने वाले राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों का बहिष्कार करें। यहां राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चलाए गए अभियान के दौरान डा. अवस्थी ने कहा कि 90 प्रतिशत अपराधों का कारण नशा होता है। दुर्घटनाएं भी नशे के कारण ही होती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से कहा कि चुनाव के समय राजनैतिक दल युवाओं की शक्ति का दुरुपयोग करने के लिए नशे का ऑफर करेंगे। ऐसे दलों का बहिष्कार किया जाए और स्वस्थ तरीके से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग दें। सामाजिक चिंतक डा. तारा सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय ने राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में नशाबंदी का आदेश दिया है। यदि लोग जागरूक होंगे तो पूरे प्रदेश में नशाबंदी लागू हो सकती है। प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत, प्रशासनिक अधिकारी एमसी जोशी ने भी नशामुक्ति अभियान में पूरा सहयोग देने की बात कही। इस दौरान छात्र गौरव मेहता, अमित खर्कवाल, हेम चंद, मीना सार्की, खीम सिंह कार्की आदि थे।
विज्ञापन