फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The second shift will start today Semwal

आज से शुरू होगी सेमवाल की दूसरी पारी

Mon, 02 Nov 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Nov 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
The second shift will start today Semwal

एचसी सेमवाल मंगलवार को दोपहर बाद यहां के 16वें डीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके साथ यह सौभाग्य जुड़ रहा है कि वह सालभर के भीतर ही दूसरी बार इस जिले में डीएम बनकर आ रहे हैं। सेमवाल ने इससे पहले 26 फरवरी 2014 को यहां के डीएम का पदभार संभाला था। 15 जनवरी 2015 को उनका यहां से स्थानांतरण हुआ और हरिद्वार के डीएम बनाए गए। इस बीच शासन ने कई डीएम का स्थानांतरण किया और हरिद्वार से सेमवाल भी हटाए गए। पिथौरागढ़ में तैनात डीएम सुशील कुमार का स्थानांतरण भी शासन ने एक बार निरस्त किया। उनके स्थान पर पहले एके गुप्ता की तैनाती की गई थी लेकिन बाद में उनकी नियुक्ति भी रद्द कर दी गई। उसी समय शासन के स्तर से मिल रही सूचनाओं में कहा जा रहा था कि सेमवाल फिर से यहां के डीएम बन सकते हैं। शासन ने इसका आदेश जारी कर ही दिया। देहरादून से फोन पर सेमवाल ने बताया कि वह मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। सेमवाल को इस जिले में काम का बड़ा अनुभव है। वह 1995 में डीडीहाट के एसडीएम रहे, 2009 में यहां के सीडीओ के रूप में काम कर चुके हैं। एसडीएम रहते समय सेमवाल की छवि कड़क छवि वाले अधिकारी की रही है। सीधे, सरल के स्वभाव के सेमवाल पिछले कार्यकाल में दुर्गम नामिक, कनार गांव का पैदल दौरा कर चुके हैं। उन्होंने सोबला का चार बार दौरा किया। उनमें काम करने की गजब की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed