फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The second leg of the Adi Kailash Yatra has begun

Pithoragarh News: आरंभ हुई आदि कैलाश यात्रा की दूसरी पारी

Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The second leg of the Adi Kailash Yatra has begun
धारचूला (पिथौरागढ़)। खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए बाधित रही आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण रविवार से विधिवत रूप से दोबारा शुरू हो गया है। कुलागाड़ में बीआरओ की ओर से नवनिर्मित बेली ब्रिज के तैयार होने और मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद प्रशासन ने यातायात को पूरी तरह सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन

यात्रा के दोबारा शुरू होने से देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए ऑनलाइन इनर लाइन परमिट की व्यवस्था को भी फिर से सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन

इस वर्ष यात्रा का पहला चरण 1 मई से 1 जुलाई तक संचालित हुआ था जिसमें महज 61 दिनों के भीतर रिकॉर्ड 52,441 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश के अलौकिक दर्शन किए। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 36,542 था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक आदि कैलाश दौरे के बाद से इस क्षेत्र में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को पंख लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दूसरे चरण के आरंभ होने से स्थानीय होमस्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों, होटल स्वामियों और टैक्सी चालकों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए एसडीएम आशीष जोशी ने सभी यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि बेली ब्रिज के निर्माण और मौसम के अनुकूल होने से कैलाश यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
---------------
200 कैलाश यात्री गुंजी रवाना
धारचूला। आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन रविवार को 500 से अधिक इनर लाइन परमिट जारी हुए। करीब 200 से अधिक यात्री बम-बम भोले के जयकारों के साथ गुंजी के लिए रवाना हुए। जयपुर, राजस्थान से आए जगदीश कुलवाल (67), सरोज कुलवाल (63), नारायण लाल कुटेरा (67), कुसुम कुटेरा (63) सहित छह लोगों की टीम यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आई।
------------
बोले लोग-
हम वर्ष 2015 में मानसरोवर यात्रा कर चुके हैं, तब काफी पैदल चलना पड़ा था। अब सड़क के साथ अन्य सुविधाएं भी बेहतर हैं। भोलेनाथ की कृपा से इस बार आदि कैलाश यात्रा का अवसर मिला है।

जगदीश कुलवाल, यात्री।
-----
दो महीने बाद यात्रा दोबारा शुरू होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में काफी खुशी है। यात्रा शुरू होने से यहां के होम स्टे संचालक, टूर ऑपरेटर, वाहन और होटल स्वामियों की आय बढ़ेगी।
सोमित नबियाल, टूर ऑपरेटर।
---------
कोट- मौसम साफ होने के कारण रविवार से इनर लाइन परमिट जारी किए जा रहे हैं। यात्रा के दूसरे चरण में पहले दिन 500 से अधिक इनर लाइन परमिट जारी हुए हैं।
आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला।
---------------
पिछले पांच सालों में आदि कैलाश यात्रियों की संख्या
वर्ष ----पुरुष---- महिला--- कुल यात्री

2026--25865---10666--- 36542
2025--26701--- 9812--- 36226

2024--21989--- 7358--- 29352
2023-- 7469--- 2552--- 10025
2022--1260-- 497----1757
--------------
कुल - 114202
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed