फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The roadways bus gasped on the climb of the Ghat, passengers were miserable in the sun.

Pithoragarh News: घाट की चढ़ाई पर हांफ गई रोडवेज बस, धूप में यात्री हुए बेहाल

Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The roadways bus gasped on the climb of the Ghat, passengers were miserable in the sun.
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर घाट के पास खराबी आने से खड़ी बस और धूप में राहत का इंतजार करते यात्री
पिथौरागढ़। रोडवेज की खटरा बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। ऐसा ही हुआ टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर घाट के पास। बरेली से यात्रियों को लेकर आ रही रोडवेज बस घाट की चढ़ाई पर हांफ गई। खराबी आने से बस आगे नहीं बढ़ सकी और यात्री चिलचिलाती धूप में बेहाल रहे। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को दूसरी बस भेज कर जिला मुख्यालय लाया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में मौजूद 54 में सिर्फ 21 बस नई हैं। नई बसें न मिलने से डिपो के लिए विभिन्न रूटों पर पुरानी खटारा बसों का संचालन करना मजबूरी बना है जो आए दिन यात्रियों को बीच राह में धोखा दे रही हैं। मंगलवार को बरेली रूट पर संचालित पुरानी बस (यूके 07 पीए 3197) घाट पहुंची जिसमें 21 यात्री सवार थे। घाट चौकी से ऊपर चढ़ाई पर बस में अचानक खराबी आ गई और यह बीच सड़क पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

चालक-परिपचालक की तमाम कोशिशों के बाद भी बस ठीक नहीं हुई। ऐसे में यात्रियों को प्रचंड गर्मी के बीच बस में बैठ कर उसके ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। सूचना पर डिपो प्रबंधन ने जिला मुख्यालय से दूसरी बस घाट भेजी। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद यात्री दूसरी बस से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार यात्री पीपली निवासी किशन राम, बिण निवासी कैलाश पांडे ने कहा कि पुरानी-खटारा बसों का संचालन कर यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। ऐसा करना यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि पुरानी बसों में सफर करना यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

कोट
बरेली रूट पर संचालित बस की फैन बेल्ट टूट गई थी। यात्रियों के लिए दूसरी बस भेजी गई। डिपो यात्रियों की सुविधा का ध्यान रख रहा है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed