फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road will be improved boycott

सड़क नहीं सुधरी तो होगा चुनाव बहिष्कार

Mon, 29 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The road will be improved boycott
सड़क नहीं सुधरी तो होगा चुनाव बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
 तल्लाबगड़ सड़क की हालत नहीं सुधरी तो ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करेंगे। क्षेत्रवासियों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह पाल के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता से मिले प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि क्षतिग्रस्त तल्ला बगड़ सड़क को अभी तक बड़े वाहनों के  लिए नहीं खोला गया है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को गैस और राशन समेत अन्य आवश्यकीय सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। विभाग सड़क खोलने में कतई रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क को बड़े वाहनों के लिए नहीं खोला गया तो आंदोलन तो किया ही जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता आनंद बल्लभ कांडपाल का कहना कि आपदा मद में शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति नहीं मिली है। विभाग अपने संसाधनों से क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने का प्रयास करेगा। ज्ञापन देने वालों में ग्रामीण एकता मंच के तरुण पाल, कपिल पाल, ललित बसेड़ा, पितांबर जोशी, तनुज पाल, नवीन रावत समेत तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed