फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road to becoming a 25 thousand voters will not vote

सड़क न बनने पर 25 हजार मतदाता नहीं डालेंगे वोट

Tue, 20 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वीकृत सड़कों का निर्माण न होने पर जिला पंचायत क्षेत्र चौखुना के 25 हजार मतदाता इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। पिछले दिनों जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री तक लोगों ने अपनी इस भावना को पहुंचा दिया है। 

बताया गया है कि क्षेत्र की आठ सड़कों को मंजूरी तो मिली है लेकिन वन भूमि का हस्तांतरण न हो पाने के कारण इनमें से एक में भी काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने लोगों के कड़े फैसले को देखते हुए आश्वासन दिया है कि सड़कों का निर्माण जल्दी शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला योजना समिति की सदस्य हेमा नेवलिया ने बताया कि शासन ने चौड़मन्या से कमतोली तक, पातालभुवनेश्वर से मनगढ़ तक, चौड़मन्या से दौलाउप्रेती तक, राईआगर से चचरेत तक, पातालभुवनेश्वर से चौड़मन्या तक, राईचौखूना से पीपली तक, सुकल्याड़ी से पभ्या तक, चौड़मन्या से लेकघाटी तक सड़क निर्माण की मंजूरी तो दे दी लेकिन प्रस्तावित सड़कों के वन भूमि के मामलों का निस्तारण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2014 से लोकसभा चुनाव के समय चामा, सिमायल, गनौरा, भूलकी अध्याली के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार किया था। अभी तक उस इलाके में रोड नहीं बनी है। इस गांवों के लोग विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का भी ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों को मंजूरी दे तो देती है लेकिन उनमें काम शुरू कराने की कोई पहल नहीं की जाती। इस कारण वर्षों तक यह मामले लटक जाते हैं। इस बार लोग सख्त फैसला ले चुके हैं। यदि ऐसा हुआ तो राजनैतिक दलों के गणित पर असर पड़ जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed