{"_id":"69652c30a8da36f1a5076a56","slug":"the-road-has-been-turned-into-a-dumping-zone-making-it-difficult-to-walk-on-it-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137008-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क को बना दिया डंपिंग जोन, राह चलना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क को बना दिया डंपिंग जोन, राह चलना भी हुआ मुश्किल
Mon, 12 Jan 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में महात्मा गांधी मार्ग पर लंबे समय से डंप मलबा और नाली चोक होने से सड़क पर बह रहा गं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के प्रमुख महात्मा गांधी मार्ग पर मलबे का ढेर वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क को निर्माणाधीन पार्किंग से निकलने वाले मलबे का डंपिंग जोन बनाने से राह चलना भी मुश्किल हो गया है। मलबे से नाली चोक हो गई है और इसका पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं सड़क संकरी होने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
महात्मा गांधी मार्ग पर जिला न्यायालय परिसर के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जा रही है। पार्किंग के लिए जमीन के समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। समतलीकरण के दौरान निकलने वाले मलबे को सड़क पर डंप करने से दिक्कत बढ़ गई है। बीते कई दिनों से मलबा सड़क किनारे डंप है। मलबा डंप करने से सड़क की चौड़ाई छह मीटर से घटकर सिर्फ तीन मीटर रह गई है। इस कारण वाहनों की आवाजाही के साथ राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यही नहीं नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और वाहनों के टायरों से छिटककर राहगीरों के ऊपर पड़ रहा है।
लोगों की नींद हो रही है हराम
महात्मा गांधी मार्ग पर पार्किंग निर्माण के लिए देर रात के दो बजे तक काम हो रहा है। जेसीबी मशीन की आवाज से आसपास के लोगों की नींद हराम हो गई है। मार्ग पर रहने वाली रितु गुप्ता, दीपक आदि का कहना है कि मशीनों की आवाज से वे लोग पूरी रात ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी इससे प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
आम लोगों के लिए हैं ये नियम
नगर के लोगों के निजी निर्माण कार्यों के लिए सड़क पर डाली गई निर्माण सामग्री को 24 घंटे के भीतर हटा लेना अनिवार्य है। सामग्री समय से न हटाने पर संबंधित का चालान होता है। हैरानी है कि महात्मा गांधी मार्ग पर लंबे समय से मलबा डंप है इस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है।
कोट
महात्मा गांधी मार्ग पर पार्किंग निर्माण के दौरान निकले डंप मलबे को जल्द हटाया जाएगा। चोक नाली भी खोल दी जाएगी। जल्द ही सड़क पर आवाजाही व्यवस्थित कर दी जाएगी। - एलएम जोशी, सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़