फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road from the villages to deprive rural angry

सड़क से गांवों को वंचित करने से ग्रामीण नाराज

Sat, 31 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
The road from the villages to deprive rural angry
कांटे-मेल्टी सड़क से वंचित करने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

कांटे से मेल्टीनाथ के लिए बन रहे मोटर मार्ग से सेरी और कांडा गांव को वंचित करने से गुस्साए लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क से दोनों गांवों को न जोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कांटे-मेल्टीनाथ के लिए बन रही सड़क से सेरी और कांडा गांव को नहीं जोड़ा जा रहा है। सेरी में 40, कांडा में 90 परिवार रहते हैं। इन लोगों ने कहा कि सड़क दोनों गांवों के लोगों की नाप भूमि से होकर गुजर रही है। इसके बावजूद दोनों गांवों को सड़क से वंचित करना गांवों के लोगों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सड़क का फिर से सर्वे कराकर दोनों गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग की। कहा कि दोनों गांव सड़क से नहीं जुड़ते हैं तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में दीवान सिंह, दान सिंह, जगत राम, राजेंद्र सिंह, कुंडल सिंह, चंद्र प्रसाद, कोमल सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed