{"_id":"57c1c6b64f1c1bd539d4fcd2","slug":"the-road-did-not-have-another-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा चुनाव आया पर नहीं बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा चुनाव आया पर नहीं बनी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क को लेकर प्रदर्शन करते चामाचौड़ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन की अवधि समाप्त होने से नाराज क्षेत्रीय संघर्ष समिति चामाचौड़ के लोगों ने शनिवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रशासन ने 45 दिन पूर्व इस आश्वासन के साथ आंदोलन समाप्त करवा दिया था कि गंगोलीहाट विकासखंड में पातालभुवनेश्वर से चामाचौड़ होते हुए चौखुना तक प्रस्तावित सड़क का जल्द ही निर्माण शुरू होगा, लेकिन अब तक निर्माण तो दूर तैयारी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि बार-बार आश्वासन देने से लोग तंग आ चुके हैं। अब विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। चामाचौड़ के लोगों ने 2010 में भी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। दूसरा चुनाव आ गया है, लेकिन सड़क की मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि दौला, नानीशीतला, सिमायल, भूल की अध्याली, चौखुना, चामाचौड़ के लोग आज भी सड़क की सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क की मांग को लेकर 28 जून से 9 जुलाई तक क्रमिक अनशन किया गया और प्रशासन ने लिखित आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवा दिया था। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन में सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो फिर से लोग आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन