फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The risk of soil erosion and river both Grbyang village

गर्ब्यांग गांव को भूकटाव और नदी दोनों का खतरा

Sun, 01 Nov 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Nov 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
The risk of soil erosion and river both Grbyang village

गर्ब्यांग गांव गंभीर खतरे में है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर गर्ब्यांग गांव का दौरा करने के बाद लौटे मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया कि गर्ब्यांग गांव में एक ओर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और दूसरी ओर नदी के तेज कटाव का खतरा मंडरा रहा है। नदी के कटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग से चेकडैम बनाने को कहा गया है। गर्ब्यांग गांव में 1971 में भारी भूस्खलन हुआ था। तब यूपी सरकार ने गांव के 246 परिवारों को सितारगंज में शिफ्ट करा दिया। अभी गांव में 200 परिवार रहते हैं।

विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि गर्ब्यांग गांव को खतरा है। सबसे बड़ी समस्या महाकाली के तेज कटाव के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराया जाना जरूरी है। इसके लिए शासन को लिखा गया है। सीडीओ ने व्यास घाटी के गुंजी, नाभी, नपलच्यू गांवों का भी दौरा किया। गांवों में इंदिरा आवासों में बनाए जा रहे शौचालय मानक के विपरीत मिले। उन्होंने बीडीओ से कहा है कि शौचालयों का निर्माण सही ढंग से किया जाए। गुंजी में व्यास मंदिर के सौंदर्यीकरण और जनमिलन केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों काम लगभग पूरे होने को हैं। इनकी गुणवत्ता ठीक मिली। सीडीओ ने कालापानी तक का दौरा किया। गुंजी से कालापानी तक बनी सड़क का निरीक्षण किया। सीमा सड़क संगठन ने इस सड़क को उच्च मानकों से बनाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed