फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The research and survey in 12 villages of the valley Gorng

गोरंग घाटी के 12 गांवों में किए शोध और सर्वे कार्य

Sun, 20 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sun, 20 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा का पवित्र कैलास भू-क्षेत्र में दीर्घकालिक संरक्षण के लिए एक दिनी अनुश्रवण कार्यशाला संपन्न हो गई है।

विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि संस्थान की ओर से चंडाक-आंवलाघाट जलागम क्षेत्र के गोरंग घाटी के 5 ग्राम पंचायतों के 12 गांवों में दो वर्षों के भीतर शोध और सर्वे कार्य किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि गोरंग घाटी क्षेत्र में कई विभागों के माध्यम से विकास कार्यों को संपन्न करने और दीर्घकालीन योजनाओं को तैयार करने में अधिक सुविधा मिलेगी, जिसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र कैलास भू-क्षेत्र संरक्षण एवं विकास पहल परियोजना के नोडल अधिकारी डा. आरएस रावल ने कहा वर्ष 2012 से प्रारंभ हुई परियोजना में शोध और सर्वे करने के बाद दीर्घकालीन योजनाएं तैयार की गई हैं। इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के सहयोग के लिए कार्यशाला आयोजित की गई है।
हिमालयन पर्यावरण एवं विकास संस्थान के वैज्ञानिकों ने गोरंग घाटी क्षेत्र में शोध कार्यों के आधार पर संभावित विकास कार्य, भौगोलिक परिस्थिति, ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकता, वन, कृषि औद्योगिक, सिंचाई, भूमि, जल संरक्षण आदि के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र के सतत पर्यावरणीय संरक्षण और विकास के लिए जन सहभागिता के साथ विकसित लघु कार्ययोजना को प्रस्तुत किया।

कार्यशाला में कोसी कटारमल अल्मोड़ा के वैज्ञानिक डा. राजेश जोशी, डा. आरसी प्रसाद, डा. आरके सिंह, डा. रवींद्र जोशी, डा. जीपी पांडे, ज्योति जोशी, हर्षिता बिष्ट, डीआरडीए के नरेश कुमार, डीडीओ गोपाल गिरी, नाबार्ड के डीजीएम पुनीत नागर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed