फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The remaining virgin does not break...

Pithoragarh News: सिया रही कुंवारी टूटे नहीं चाप...

Thu, 19 Oct 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
The remaining virgin does not break...
मुवानी की रामलीला में धनुष तोड़ते श्रीराम। संवाद
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी घाटी की रामलीला में बुधवार की रात राजा जनक के दरबार से परशुराम-लक्ष्मण संवाद के दृश्यों का मंचन किया गया। राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के दृश्य से रामलीला शुरू हुई।
विज्ञापन

लंकापति रावण का धनुष तोड़ने के लिए स्वयंवर में पहुंचना, आकाशवाणी होते ही रावण का चले जाना, धनुष नहीं टूटने पर राजा जनक सिया रही कुंवारी टूटे नहीं चाप... कहकर दुखी होते हैं। इसके बाद विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम धनुष को भंग कर देते हैं। सीता का राम को जयमाल पहनाना, परशुराम क्रोधित होकर दरबार में पहुंचते हैं। परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन शानदार रहा।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष रमेश बम ने बताया कि मुख्य अतिथि कनालीछीना ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि महिमन कन्याल रहे। राजा जनक की भूमिका प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत, राम की कुलदीप कार्की, लक्ष्मण रोहित मनौला, परशुराम संजय वर्मा, रावण संजय भट्ट, बाणासुर रमेश बम, विश्वामित्र की भूमिका देवेंद्र कुमार जोशी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर बनबसा में रामलीला मंचन जारी

टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर स्थित नवयुवक रामलीला कमेटी की रामलीला में सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ और राम सीता विवाह तक की लीला का मंचन हुआ। ज्ञानखेड़ा की उत्तरांचल रामलीला समिति की लीला में मारीच सुबाहु वध, अहिल्या का तारण, पुष्प वाटिका तक की लीला का मंचन दिखाया गया।
बनबसा की लीला में केकई दशरथ संवाद और राम के वनवास तक की लीला का मंचन हुआ। केकई का पात्र किरन भट्ट और दशरथ का पात्र केवल पांडेय ने निभाया। पचपकरिया बमनपुरी की मां पूर्णागिरि आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला में सीमा स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया।

गढ़ीगोठ गुदमी की रामलीला में केकई के कोप भवन जाने तक की लीला का मंचन दिखाया गया। कमेटी अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने बताया कि गढ़ीगोठ रामलीला में नेपाल के चांदनी दोधारा के दर्शक भी यहां पहुंचकर लीला का आनंद उठा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed