{"_id":"5764327d4f1c1be53811cb52","slug":"the-proposal-does-not-include-members-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्ताव शामिल नहीं करने पर सदस्य नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्ताव शामिल नहीं करने पर सदस्य नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना की समीक्षा बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना की बैठक में सदस्यों ने प्रस्तावों को शामिल न करने पर नाराजगी जताई। इस पर जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने सभी विभागों को जिला योजना समिति के सदस्यों के प्रस्तावों को 20 जून तक योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने जिला योजना में जिला योजना समिति के सदस्यों से परामर्श के बाद ही प्रस्ताव अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त पालीहाउसों की मरम्मत के लिए उद्यान विभाग को वर्ष 2016-17 की जिला योजना से धनावंटन का अनुमोदन किया। मत्स्य विभाग को छोटी नदियों में मछली के बीज डालने, पशु नस्ल सुधार के लिए पशुपालन विभाग को बजट देने, सिंचाई गूलों की मरम्मत कराने, लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से नए हाइड्रम न बनाने, पुराने हाइड्रमों की मरम्मत करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
सदस्यों ने जिले के विश्राम गृहों में सोलर पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने सड़क मद में 80 प्रतिशत धन पुरानी सड़कों की मरम्मत के लिए देने, केवल 20 प्रतिशत धन नई सड़कों के लिए रखने, लोनिवि झूलाघाट के विश्राम गृह की मरम्मत कराने, देवलथल, जौरासी के गैंगहट की मरम्मत कराने, जिले के पर्यटक स्थलों का विकास करने, पानी की योजना बनाने, क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत कराने, पेयजल विहीन 27 स्कूलों में पानी उपलब्ध कराने जाने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत सिंह मेहरा, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर आदि सदस्य मौजूद थे। संचालन डीआरडीए के परियोजना निदेशक नरेश कुमार ने किया।