फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The promise to build in three months was not even built in two years

तीन महीने में बनाने का वादा था दो साल में भी नहीं बनाया पुल

Sun, 10 Feb 2019 11:19 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 10 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
The promise to build in three months was not even built in two years
गणाईगंगोली के नियोलियासेरा में कुलूर नदी में बनाई गई सड़क। - फोटो : पिथौरागढ़
दो साल पहले ध्वस्त हुए पुल को अभी तक नहीं बनाया जा सका है। हाल यह है कि पुल न होने के कारण वाहन नदी तल से होकर गुजर रहे हैं। बरसात में यह आवागमन ठप हो जाता है और लोगों को भी यहां एक  ट्राली के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। अब लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है और लोक निर्माण विभाग का कहना है कि बुधवार को भूमि की जांच के लिए टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन


रामपुर-नैनी सड़क के नियोलिया सेरा में बना पुल एक फरवरी 2017 को दो ट्रकों के गुजरते समय ध्वस्त हो गया था। पुल में बैठ कर धूप सेंक रहे दो युवकों को इस हादसे में हाथ धोना पड़ा था। तब सरकार और प्रशासन ने तीन महीने के भीतर पुल का पुनर्निर्माण करने की बात कही थी लेकिन आज की तिथि तक पुल का निर्माण सरकार नहीं करा पाई है।
विज्ञापन


पुल ध्वस्त होने के बाद से कुलूर नदी से वाहन संचालन हो रहा है। बरसात में कुलूर में पानी काफी बढ़ जाता है। जून से अगस्त तक तीन महीने सड़क में आवागमन बाधित रहता है। पुल न बनने से नियोलिया सेरा, नैनी, खिरमांडे क्षेत्र की 15000 की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो जाती है। लोक निर्माण ने इस स्थान पर ट्रॉली लगाई है। ट्रॉली भी कई बार खराब हो जाती है। ग्राम प्रधान मोहन जोशी का कहना है कि पुल नहीं बनता है तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिल कर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग  विश्व बैंक डिविजन के सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश का कहना है कि नियोलिया सेरा में भूमि की जांच के लिए बुधवार की टीम पहुंचने वाली है। भूमि की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुल के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed