{"_id":"5a15b2d24f1c1bc5758b47cd","slug":"the-poor-woman-s-house-was-set-on-fire-from-a-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से से गरीब महिला का मकान में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से से गरीब महिला का मकान में आग लगी
अमर उजाला ब्यूरो, थल (पिथौरागढ़)।
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
थल के बलतिर गांव में आग से नष्ट गरीब का मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां बलतिर गांव में बुधवार की सुबह पांच बजे शार्टसर्किट होने से एक गरीब विधवा के मकान पर आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर पर रखा पांच क्विंटल धान, इतना ही गेहूं, बिस्तर, पहनने के कपड़े, दो बच्चों की स्कूल ड्रेस समेत सारा सामान जल गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर क्षति का आकलन कर लिया है। घर व सारा सामान आग की भेंट चढ़ने से पीड़ित परिवार के सामने ठंड के मौसम में भारी संकट पैदा हो गया है।
बलतिर गांव निवासी तुलसी देवी पत्नी दीवानी राम ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे घर के अंदर की बिजली लाइन में अचानक आग लग गई। आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने सीधे छत को चपेट में ले लिया। छत पर लकड़ी और पत्थर लगे हुए थे। इस कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि घर का सारा राशन, बिस्तर, तीन हजार की नकदी आग की भेंट चढ़ गई है। बेटा हेमंत और बेटी अनीता की स्कूल ड्रेस भी आग में जल गई है। राजस्व उपनिरीक्षक रवींद्र जोशी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मदद दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। आग लगने से यह परिवार बेघर हो गया है।