फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The person to the toilet flush in Mahakali, death

शौच के लिए गया व्यक्ति महाकाली में बहा, मौत

Fri, 27 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए महाकाली के किनारे गए व्यक्ति की काली में डूबने से मौत हो गई। 12 घंटे बाद झूलापुल के पास शव उतराते मिला।
बूंदी गांव निवासी हीरा बुदियाल (40) पुत्र मन सिंह अपने दो बेटों के साथ खोतिला मोहल्ले में रहता था। बृहस्पतिवार शाम 7 बजे हीरा बुदियाल शौच के लिए महाकाली के किनारे गया था। अंधेरा होने के कारण एक पत्थर में पांव फिसला और वह सीधे नदी में जा गिरे। घर पर दोनों बच्चे खाना खाकर सो गए। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे कुछ लोगों को अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के समीप महाकाली में किसी लाश को उतराती दिखाई दी। इन लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष रोहताश सागर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। काफी देर तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।  नेपाली ब्रांड के कपड़े, जूते होने के कारण पहचान के लिए नेपाल पुलिस की मदद ली गई। तीन घंटे बाद मृतक की शिनाख्त बूंदी निवासी हीरा बुदियाल के रूप में हुई। उसके बेटों ने भी शव को पहचान लिया। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

खोतिला में रहने वाले अधिकांश लोग जनजाति समुदाय के हैं। शौचालय नहीं होने के कारण यहां के लोग अभी भी शौच के लिए नदी किनारे जाते हैं। जून 2013 में आई आपदा के बाद से खोतिला का नदी तट काफी खतरनाक स्थिति में है। यहां पर तटबंध निर्माण का काम अभी तक नहीं हुआ है। शौच को जाते वक्त कई लोग पहले भी मौत का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed