फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The performance in Pithoragarh princes

पिथौरागढ़ में प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The performance in Pithoragarh princes
ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

मनरेगा की मद में तीन माह से भुगतान न होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रधानों का कहना है कि तीन माह से जॉबकार्ड धारक मजदूरों को भुगतान नहीं मिला है और स्वीकृत योजनाओं में कोई काम नहीं हो पा रहा है। प्रधानों ने यह भी कहा है कि यदि 10 मई तक मनरेगा का भुगतान नहीं हुआ तो प्रधान बीडीसी की हर समिति की बैठक का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने कहा कि मनरेगा के तहत कई योजनाओं के प्रस्ताव तो मांगे गए थे लेकिन पैसा न मिलने से इन पर काम नहीं हो पा रहा है। अब मनरेगा के पैसे को सीधे जॉबकार्ड धारक के खाते में जमा कराने की व्यवस्था कर दी गई है। पैसा न मिलने से कार्डधारक अब काम करने के इच्छुक नहीं हैं। रघुवीर सिंह ने कहा कि मनरेगा का पैसा रुकने से गांवों के विकास पर असर पड़ रहा है। यह समस्या जिले के सभी ग्राम पंचायतों में हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से आग्रह किया कि धनराशि के भुगतान की व्यवस्था करें ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। डीएम एचसी सेमवाल ने कहा है कि वह इस बारे में शासन से वार्ता करेंगे। प्रदर्शन में प्रधान गणेश सिंह, किशन सिंह, विनोद देवलाल, दिगंबर सिंह, भूपेंद्र सिंह, योगेश जोशी, सुरेंद्र सिंह, चंद्रबहादुर बम, वीरेंद्र बोहरा, रमेश कसनियाल, महेंद्र सिंह, हरीश प्रसाद, राजेंद्र जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed