फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The perennial road hit again

बारहमासी सड़क पर फिर जाम लगा

Sun, 07 Jan 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
The perennial road hit again
बारहमासी सड़क पर मटेला के पास जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान रविवार को सुबह नौ बजे से ही घाट और गुरना के बीच तीन स्थानों पर मलबा गिरने से यातायात दो घंटे तक बाधित रहा। इस सड़क पर सुबह 11 बजे के बाद वाहनों के संचालन में रोक लगाई गई है, लेकिन रविवार सुबह से ही वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि मटेला बैंड, शहीद गेट और मीना बाजार के पास मलबा गिर गया। इस कारण वाहनों की आवाजाही नौ बजे बंद हो गई। अलबत्ता सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों ने जेसीबी लगाकर सुबह 11 बजे मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी थी।

विज्ञापन


घाट से गुरना के बीच इन दिनों बारहमासी सड़क के निर्माण का काम तेजी से चला है। रात के समय भी इस सड़क पर पहाड़ को काटने का काम चल रहा है। रातदिन काम कर इस सड़क को इस माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच सड़क निर्माण के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को निर्धारित समय से पहले ही सड़क बंद होने से लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन


इस बीच इस सड़क पर सुबह 11 बजे से अपरान्ह दो बजे तक वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। इस अवधि में किसी भी वाहन को निर्माण वाली जगह से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। अधिकतर वाहन चालक इस अवधि में वाहनों का संचालन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल को हो रहा नुकसान
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान घाट से गुरना के बीच अब तक पांच बार बीएसएनएल की केबल कट चुकी है। बीएसएनएल को इससे भारी नुकसान हो रहा है। सड़क के किनारे बिछाई गई केबल जेसीबी लगाते समय कट रही है। इसे जोड़ने में घंटों तक लग रहे हैं। शनिवार को पूरे दिन बीएसएनएल की सेवा इसी कारण ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed