{"_id":"5a8076454f1c1b8e238b7e2c","slug":"the-people-of-sialbada-will-be-furious-after-closing-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बंद करने से स्यालबाड़ा के लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता बंद करने से स्यालबाड़ा के लोग भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के स्यालबाड़ा में रास्ता बंद करने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनघट और स्कूल का रास्ता बंद करने से भड़के स्यालबाड़ा बजेटी को लोगों ने स्यालधारा में प्रदर्शन किया। उन्होंने कर प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग की। साथ ही रास्ता नहीं खुलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
स्यालबाड़ा में एकत्र लोगों ने रास्ता खोलने की मांग को लेकर जबरदस्त नारेबाजी की। कहा कि स्यालबाड़ा से महादेव धारा, हुड़ेती, सुकौली, विषाड़ को जाने वाला पैदल रास्ता एक व्यक्ति ने अवरोध लगाकर बंद कर दिया है। इससे स्यालबाड़ा तोक के लोगों को जलधारे के साथ ही बच्चों को स्कूल छोड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों को काफी दूर से घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन लोगों ने डीएम को ज्ञापन लिखकर प्रकरण की जानकारी दी है। कहा है कि यदि रास्ता नहीं खोला गया तो सियालबाड़ा के लोग आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में मोहन सिंह रावत, नयन सिंह रावत, जगत सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेंद्र सिंह खनका, राजेंद्र जोशी, विनोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन