फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The penalty will be imposed before the front door.

बारातघर के आगे जाम लगा तो लगेगा जुर्माना

Tue, 09 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
The penalty will be imposed before the front door.
लगेगा जुर्माना - फोटो : amar ujala

जिला पुलिस ने बारातघरों के आगे लगने वाले जाम से निपटने के लिए अब सख्ती करने का फैसला लिया है। कहा है कि यदि किसी बारातघर के आगे जाम लगने के कारण यातायात बाधित होगा तो बारातघर के मालिक से दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके अलावा यदि रात दस बजे के बाद किसी बारात या अन्य कार्यक्रम में डीजे बजता मिला तो उससे भी दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने पुलिस लाइन में मंगलवार को मासिक बैठक में पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वह सोशल मीडिया पर अपनी किसी भी समस्या को पोस्ट न करें। वह अपनी समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से किसी भी समय बिना संकोच मिल सकते हैं। पुलिसकर्मियों से कहा गया कि वह ड्यूटी में अनिवार्य रूप से डंडा साथ में रखें। जाम की स्थिति से निपटने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य है। यदि कोई इसका उल्लंघन करते मिले तो उसके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


हर थाना क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन की कार्रवाई तेज करने, लंबित मामलों का निस्तारण करने के भी आदेश दिए। जंगलों में आग की घटना के समय पुलिस को भी सतर्कता बरतनी होगी। यदि कहीं पर आग की घटना हो तो उस पर नियंत्रण के प्रयास किए जाएं। बैठक में सीओ शेखर सुयाल, अपर राज्य रोडियो अधिकारी बीबी तिवारी, एलआईयू निरीक्षक जितेंद्र उप्रेती समेत सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed