फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The paper was a simple inter-Hindi, happy examinee

इंटर हिंदी का पेपर सरल आया, परीक्षार्थी खुश

Fri, 17 Mar 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
The paper was a simple inter-Hindi, happy examinee
पिथौरागढ़ देवसिंह इंटर कालेज केंद्र में परीक्षा देते इंटर के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

जिले के 96 परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन इंटर हिंदी विषय का पेपर था। पेपर सरल आने से परीक्षार्थी खुश हैं।

विज्ञापन


अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न कोर्स से ही आए। गद्य, पद्य, निबंध आदि पर आधारित सवालों को हल करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। परीक्षा का पहला दिन होने के कारण थोड़ा घबराहट जरूर थी, लेकिन आसान प्रश्नपत्र ने मनोबल बढ़ाने का काम किया। परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि अन्य पेपर भी काफी अच्छे जाएंगे। परीक्षा देकर आए कई बच्चों से बात की गई। सभी में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


हिंदी विषय को पूरा महत्व दिया
इंटर के परीक्षार्थी पारस पंत ने कहा कि हिंदी को सरल विषय समझकर कई विद्यार्थी उसमें कम पढ़ाई करते हैं। वह कहते हैं कि हिंदी में भी उतनी ही पढ़ाई की जाए जितनी अन्य विषयों में की जाती है। उसे यकीन है कि हिंदी में कम से कम 80 प्रतिशत अंक मिल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बड़े सवालों को हल किया
इंटर के परीक्षार्थी राहुल चंद ने कहा कि सारे सवाल कोर्स से ही पूछे गए थे। लघु उत्तरीय प्रश्न काफी आसान थे। पहले निबंध और पद्य की व्याख्या वाले सवाल हल किए। उसके बाद छोटे सवालों को हल किया गया। उसे उम्मीद है कि 85 फीसदी अंक हासिल हो जाएंगे। 

एक-दो सवालों में उलझन रही
इंटर की परीक्षार्थी सोनी भट्ट का कहना है कि एक दो सवालों में थोड़ी उलझन रही। पहले सरल सवाल हल किए, फिर कठिन सवालों को हल किया। वह कहती है कि हिंदी में उसे 70 अंक तो मिल ही जाएंगे। कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया है। अब अन्य विषयों की तैयारी करेंगे। 

समय प्रबंध पर विशेष ध्यान दिया
इंटर की परीक्षा देकर आई गीता पंत ने कहा कि सभी प्रश्न ठीक थे। तीन घंटे की समयसीमा के भीतर सारे सवाल हल कर दिए थे। समय का प्रबंध इस तरह किया कि अंत में दस मिनट रिवीजन के लिए छोड़ दिए। उसे 75 फीसदी अंकों की उम्मीद है।

परीक्षा हॉल में कोई घबराहट नहीं
परीक्षार्थी शबनम खान ने कहा कि हिंदी में ठीक पढ़ाई की थी। परीक्षा हॉल में पहुंचने पर कोई घबराहट नहीं हुई। हिंदी में अमूमन सारे सवाल कोर्स से ही आते हैं। इस कारण किसी को भी दिक्कत नहीं हुई होगी। वह भी 75 प्रतिशत अंकों की उम्मीद में है। 


शिक्षा अधिकारी ने संकलन केंद्र का निरीक्षण किया
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने जीआईसी बांस, गोरंगचौड़, जीजीआईसी, देवसिंह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने देवसिंह इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। इस संकलन केंद्र में परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने लगी हैं। डीडीहाट और बेड़ीनाग में उप संकलन केंद्र बनाया गया है। वहां भी उत्तर पुस्तिकाओं को रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed