फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The ongoing movement for Didihat district completed 50 days on Friday

डीडीहाट जिले के लिए चल रहे आंदोलन को शुक्रवार को 50 दिन पूरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The ongoing movement for Didihat district completed 50 days on Friday
आमरण अनशन में बैठे अनशनकारियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन को आज 50 दिन हो गए हैं। इससे पहले आंदोलन के 49वें दिन बृहस्पतिवार को भी आमरण अनशन जारी रहा। जिला बनाओ संघर्ष समिति ने गैरसैंण के शीतकालीन सत्र तक जिला घोषित न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से रामलीला मैदान में डीडीहाट को ओबीसी जिला बनाने की मांग को लेकर जारी है। आमरण अनशन में बैठे अमन मेहता और बलवंत सिंह कठायत के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अमन मेहता को आमरण अनशन में बैठे छह दिन हो गए हैं। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया और राजेंद्र बोरा ने कहा कि भाजपा ने डीडीहाट जिले को लेकर हमेशा से राजनीति की है। डीडीहाट जिले को लेकर भाजपा हमेशा विरोधाभास बयानबाजी करती आ रही है। आमरण अनशन में बैठे लोगों के समर्थन में आए कई संगठनों ने जिले को लेकर बनाए गए पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट गैरसैंण में होने वाले विधान सभा के शीतकालीन सत्र में रखकर पुनर्गठन आयोग को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed