फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The new building of hostels in Pithoragarh stadium ready

पिथौरागढ़ स्टेडियम में हॉस्टल का नया भवन तैयार

Tue, 17 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Tue, 17 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The new building of hostels in Pithoragarh stadium ready
पिथौरागढ़ का स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब बेहतरीन सुविधाओं वाला हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। हॉस्टल में अब थोड़ा सा काम बचा हुआ है। हॉस्टल में अब आवासीय कमरे, डायनिंग रूम, वार्डन रेजीडेंस, आफिस समेत तमाम सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। हॉस्टल में कम से कम 50 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था है। जिला योजना में हॉस्टल के निर्माण के लिए एक करोड़ 49 लाख 77 हजार रुपये की मंजूरी हुई थी। अब तक इस मद में एक करोड़ 34 लाख 77 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शेष 15 लाख रुपये की राशि निर्माण एजेंसी को दी जानी है।

विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि हॉस्टल भवन को बेहद सुविधासंपन्न बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल निर्माण निगम ने इस भवन के निर्माण को मानक के हिसाब से पूरा किया है। अब भवन में सिर्फ फिनिशिंग का काम शेष बचा है। यह काम भी जल्दी पूरा हो जाएगा। नए हॉस्टल में अब प्रदेश भर के महिला बॉक्सरों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्री वल्दिया ने कहा कि अब तक पिथौरागढ़ में चल रहे एथलेटिक्स हॉस्टल को रुद्रपुर शिफ्ट कर दिया गया है। उसके स्थान पर महिला बॉक्सरों को हॉस्टल में रखा जाना है। जिले की बालिकाओं में बाक्सिंग के प्रति खासा क्रेज है। यहां हॉस्टल में महिला बॉक्सरों के आने से बाक्सिंग की गतिविधियां और बढ़ेंगी। वैसे पहले से भी यहां पर बॉक्सिंग की गतिविधियां जारी रहती हैं। बॉक्सिंग के कोच पहले से ही स्टेडियम में तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ स्टेडियम में 400 मीटर का फोरलेन ट्रैक बनाने का काम तेजी से चल रहा है। फोरलेन ट्रैक की जगह निकालने के लिए स्टेडियम को जाने वाली सड़क को अंडरग्राउंड किया गया है। स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इसमें पवेलियन, वीआईपी कक्ष, दर्शकदीर्घा भी तैयार की जाएगी। पिथौरागढ़ स्टेडियम के निर्माण की मंजूरी 1993 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दी थी। राज्य गठन के बाद इसके सुधार की दशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि भविष्य में यहां का स्टेडियम बेहतरीन रूप में सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed