फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The movement will continue until health services improve

Pithoragarh News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Sun, 10 Sep 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
The movement will continue until health services improve
डीडीहाट में भारी बारिश में छाता लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारी बारिश के बीच भी सीएचसी की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आंदोलनकारियों ने रविवार को सरकार के खिलाफ धरना दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि बारिश आए या तूफान वे स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार से किसी भी तरह का भी समझौता नहीं करेंगे। जब तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को चिल्ड्रन पार्क में भारी बारिश के बीच 26वें दिन युवा संगठन के पदाधिकारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। धरने में देवेंद्र चुफाल, विक्की टोलिया, भूपेश बसेड़ा, ललित बसेड़ा बैठे। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का पैतृक घर डीडीहाट विधानसभा के हड़खोला में है। वहां के ग्रामीण भी इसी अस्पताल में अपना इलाज कराने आते हैं लेकिन मुख्यमंत्री को डीडीहाट के अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का समय भी नहीं है।
विज्ञापन

सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार पहाड़ के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर कभी भी गंभीर नहीं रही है। उत्तराखंड गठन के बाद से तो पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था कभी भी पटरी पर नहीं आई। धरने को रवि बोरा, ललित चुफाल, प्रकाश बोरा, चंचल चौहान, बलवंत कठायत, गिरधर बोरा और कविंद्र साही ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed