फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The mountain is a big source of oxygen - Sanjay Mishra

पहाड़ है आक्सीजन का बड़ा श्रोत- संजय मिश्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The mountain is a big source of oxygen - Sanjay Mishra
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना के संकट में ऑक्सीजन का क्या महत्व है अब हमें पता चल रहा है। शुद्ध आक्सीजन का भंडार केवल पहाड़ों में है ये कहना है सिनेमा अभिनेता संजय मिश्रा का।
विज्ञापन

अपनी ससुराल डीडीहाट पहुंचे संजय मिश्रा ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि देश कोरोना की दूसरी लहर के कारण पूरी तरह से टूट रहा है। ऑक्सीजन का हमारे जीवन में महत्व आज हमें पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ उन्हें काफी पंसद है। वह अप्रैल माह में हिमालय में पड़ी बर्फबारी के नजारे से अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि काफी निचले इलाकों तक बर्फबारी होने से वह अचंभित भी है। यहां पर मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों फिल्मों की शूटिंग पर संजय मिश्रा ने कहा कि उनकी आने वाली कई फिल्में उत्तराखंड में बनने वाली हैं। कोरोना के कारण अभी बड़े बजट की कई फिल्में रुकी हुई हैं। संजय मिश्रा ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करने की अपील की है। संजय मिश्रा के साथ पहाड़ के रिवर्स पलायन पर फिल्म की कहानी लिख रहे उनके डायरेक्टर मित्र राजेश भी आए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed