फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The minister faces questions as the distribution of spoiled rations sparks public outrage in pithoragarh

Pithoragarh News: खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के सामने उठे सवाल, सड़ा राशन बांटने से लोगों में आक्रोश

Sat, 17 Jan 2026 12:47 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:47 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के सातशिलिंग इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के पहुंचते ही सड़ा राशन बांटने को लेकर लोगों ने कड़ा विरोध जताया।

विज्ञापन
The minister faces questions as the distribution of spoiled rations sparks public outrage in pithoragarh
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के समक्ष समस्याएं रखतीं सल्मोड़ा क्षेत्र की महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ के सातशिलिंग इंटर कॉलेज में लगे शिविर में खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या पहुंची तो लोगों ने सड़ा राशन बांटने पर आक्रोश जताया। लोगों ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री रेखा आर्या ने जिला पूर्ति अधिकारी को तलब किया और जवाब मांगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को इंटर कॉलेज सातशिलिंग में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत बहुविभागीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। सड़ा राशन बांटने का मामला भी प्रमुखता से उठा। मंत्री और अधिकारियों के सामने लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि सड़ा राशन बांटकर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अंत्योदय के नाम पर आ रहे ऐसे राशन से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का अंत ही हो रहा है। जनता और अधिकारियों को मिलकर ऐसी दुकानों को सीज करना चाहिए।

विज्ञापन

इस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पूर्ति अधिकारी को तलब किया। डीएसओ विनय कुमार ने बताया कि दो-तीन दुकानों में यह राशन पहुंचा था। इसे वापस मंगाकर इसकी जगह सही राशन भेज दिया गया है। इस मौके पर मेयर कल्पना देवलाल, दायित्वधारी गणेश भंडारी और अशोक नबियाल, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, सीडीओ डॉ दीपक सैनी, एसडीएम मनजीत सिंह, डीएफओ आशुतोष सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का आधार कार्ड कैसे बनेगा

बहुविभागीय शिविर में क्षेत्रवासी चंद्र प्रकाश आदि ने विभागीय सुविधाओं का लाभ लेने में आ रही आधार कार्ड से संबंधित समस्या रखी। कहा कि आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया साल 2012 से शुरू हुई, लेकिन यदि किसी के पिता की मौत 2010 या उससे पहले हो गई हो तो वह उनका आधार कार्ड कहां से लाएगा। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने स्पष्ट किया कि केंद्र के नियमों में आधार कार्ड जरूरी है। इस तरह की समस्या के कारण कुछ आवेदन अटके हैं। इस समस्या को राजस्व परिषद में भी उठाया गया है। केंद्र से यह नियम हटते ही समस्या का समाधान होगा। फिलहाल यह जरूरी है तो आधार कार्ड लगाना ही पड़ेगा।

खेल मैदान, पानी, सड़क और टूटी नालियों के मुद्दे उठे

लोगों ने इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से खेल मैदान, पानी, सड़क और टूटी नालियों के निर्माण की भी मांग की। सल्मोड़ा निवासी मीना चंद ने बच्चों के लिए खेल मैदान न होने का मामला उठाया और खेल मंत्री से इसके निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस इंटर कॉलेज में शिविर हो रहा है, यहां हमारे बच्चों को खेलने के लिए मना कर दिया गया। बच्चे क्रिकेट व अन्य खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं। मैदान न होने से बच्चे कहां खेलेंगे इसका जवाब मंत्री और अधिकारियों को हमें देना होगा। खेल मंत्री ने इन्हें खेल मैदान निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने बदहाल रास्तों को ठीक करने के साथ ही पेयजल की दिक्कत से छुटकारा दिलाने को कहा। शिविर में कई पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं की सहायता राशि के चेक और महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed