फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The main accused of kidnapping girl students was arrested from Shahjahanpur.

Pithoragarh News: छात्राओं को भगाने के मुख्य आरोपी को शाहजहांपुर से दबोचा

Thu, 08 Feb 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
The main accused of kidnapping girl students was arrested from Shahjahanpur.
धारचूला में पंजीकरण के लिए दुकानों में जाकर ब्योरा जुटाते व्यापार संघ पदा​धिकारी। संवाद
पिथौरागढ़। धारचूला क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राओं को भगा ले जाने के मुख्य आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है।
विज्ञापन


धारचूला क्षेत्र से एक फरवरी को हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गई थीं। किशोरियों के परिजनों ने तीन फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों छात्राओं को बरेली रोडवेज स्टेशन से बरामद कर लिया था। छात्राओं से पूछताछ कर आरोपी इरफान निवासी नगरिया, इज्जतनगर बरेली (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में मुख्य आरोपी इरफान का नाम सामने आया था जो फरार था। उसे पकड़ने के लिए एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन




टीम ने अब मुख्य आरोपी इरफान सलमानी (19) निवासी ग्राम रिसुवा तहसील फरीदपुर, थाना फतेहगंज जिला बरेली (यूपी) को रघुवापुर, सिकंदपुर, थाना नीगोही, जिला शाहजहांपुर (यूपी) से गिरफ्तार किया। इरफान डेढ़ महीने पहले ही अपने मामा के साथ काम करने धारचूला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी, बलुवाकोट थानाध्यक्ष अनिल आर्या, मामले की जांच कर रही एसआई मेघा शर्मा आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों के नाम इरफान हैं।

व्यापार संघ की सत्यापन की कार्यवाही जारी



धारचूला। दो नाबालिगों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। व्यापार संघ अब सभी व्यापारियों का नए सिरे से पंजीकरण की कार्यवाही में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार तक 89 व्यापारियों का ब्योरा जुटाया गया। व्यापार संघ के महासचिव महेश गर्ब्याल का कहना है कि वर्ष 2000 के बाद के व्यापारियों का व्यापार संघ पंजीकरण नहीं करेगा। संवाद


पुलिस भी कर रही है सत्यापन

धारचूला। घटना के बाद सीमांत धारचूला क्षेत्र में पुलिस ने भी बाहरी क्षेत्र से आए व्यापारियों का सत्यापन तेज कर दिया है। कोतवाल केएस रावत ने बताया कि अब तक 20 से अधिक व्यापारियों सहित अन्य लोगों का सत्यापन कर लिया गया है। इनमें दुकानों में काम करने वाले कर्मी, मजदूर शामिल हैं। कोतवाल ने बताया कि धारचूला नगर सहित आसपास के सभी कस्बों में भी सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed