{"_id":"6a89df9b48be512bc40a5329","slug":"the-lohaghat-team-won-the-opening-match-of-the-womens-football-tournament-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-143409-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महिला फुटबाल का उद्घाटन मुकाबला लोहाघाट की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महिला फुटबाल का उद्घाटन मुकाबला लोहाघाट की टीम ने जीता
Sat, 22 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में मिनी ओलंपिक खेल के तहत महिला फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में लोहाघाट की टीम ने गुमदेश की टीम को छह गोल से हराया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
जीआईसी खेल मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी और बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और हर्षित फर्त्याल समेत कई लोग मौजूद रहे। उद्घाटन मैच लोहाघाट और गुमदेश इलेवन के बीच हुआ। लोहाघाट ने गुमदेश को एकतरफा मुकाबले में छह गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
दूसरा मैच चौखाम बाबा और चंपावत के बीच हुआ। इसमें चौखाम बाबा की टीम ने चंपावत को 2-0 से हराया। रेफरी सागर कुंवर, यश करायत और नैतिक करायत रहे। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, चंपावत, टनकपुर, गुमदेश, चौखाम बाबा और लोहाघाट की महिला टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन समिति में फुटबाल संघ अध्यक्ष बृजेश माहरा, उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र ढेक, गिरीश कुंवर, भूप्पी माहरा, विमल मेहता, सार्थक फर्त्याल, प्रियांशु बिष्ट, लक्की पुजारी, शुभम ढेक, सोम करायत, अतुल फर्त्याल, मनीष ढेक, मयंक फर्त्याल आदि रहे।