फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The life of the ninja is at stake

नौनिहालों की जिंदगी दांव पर

Thu, 02 Aug 2018 11:27 PM IST
कुंदन मेहता/अमर उजाला, गणाईगंगोली
कुंदन मेहता/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Thu, 02 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
The life of the ninja is at stake
गणाई गंगोली की प्राथमिक पाठशाला के बरामदे में बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए बजट मिलने के बाद भी जर्जर हो चुके भवनों में स्कूलों का संचालन किया जा रहा। इससे नौनिहालों की जिंदगी दांव पर लगी है।

विज्ञापन


वर्ष 1971 में बने प्राथमिक विद्यालय गणाईगंगोली का भवन जर्जर हो चुका है। स्कूल भवन की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कमरे कक्षा संचालन लायक नहीं रह गई हैं। क्षतिग्रस्त बरामदे में पढ़ाई होती है। बरसात में पढ़ाई में बाधा पहुंचती है। भवन इतना जर्जर हो गया है कि कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन


व्यवस्था की नाकामी से विद्यालय में पढ़ने वाले 22 बच्चे खतरे के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय प्रबंधन स्कूल भवन की मरम्मत की मांग लगातार उठा रहा है, लेकिन विभाग और सरकार हरकत में नहीं आ रही है। अभिभावकों ने कहा कि नया विद्यालय भवन बनाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। विद्यालय में पांच कक्षाओं को पढ़ाने के लिए दो शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणाईगंगोली प्राथमिक विद्यालय भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही भवन के लिए धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है। -केके पंत, खंड शिक्षाधिकारी, गंगोलीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed