फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The library has been operating in the Panchayat Bhawan for 36 years.

Pithoragarh News: 36 साल से पंचायत भवन में संचालित हो रहा है पुस्तकालय

Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The library has been operating in the Panchayat Bhawan for 36 years.
 मुनस्यारी में पंचायत भवन में संचालित पुस्तकालय। संवाद
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में 36 साल बाद भी पुस्तकालय को अपना भवन नहीं मिल सका है। पंचायत भवन में पुस्तकालय का संचालन होने से विद्यार्थी परेशान हैं। बैठने के लिए पर्याप्त जगह न होने से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी में जर्जर पंचायत भवन में पुस्तकालय का संचालन हो रहा है। हल्की बारिश में भी पंचायत भवन की छत से पानी टपकने से पुस्तकें खराब हो रही हैं। विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी न तो पर्याप्त जगह है और ना ही फर्नीचर की व्यवस्था। पुस्तकालय में नई किताबों की व्यवस्था करने से भी हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। मजबूरन विद्यार्थियों को बाजार से खरीदकर प्रतियोगी परीक्षा की नई किताबों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई बार पुस्तकालय भवन बनाने, नई पुस्तकें, फर्नीचर की व्यवस्था करने की मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुस्तकालय में कर्मचारी नहीं होने से शाम चार बजे से छह बजे तक ही इसका संचालन हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को यहां बैठकर पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पुस्तकालय के संचालन के लिए नहीं मिली धनराशि

पंचायत भवन में पुस्तकालय के संचालन के लिए पिछले एक साल से धनराशि नहीं मिल रही है। पुस्तकालय शाखा की ओर से धनराशि की मांग का प्रस्ताव भेजा गया जो शासन में धूल फांक रहा है। पंचायत भवन में बैठने के लिए पर्याप्त जगह न होने से विद्यार्थी भी यहां पहुंचने से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुनस्यारी पुस्तकालय के भवन और कर्मचारियों की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन-प्रशासन की तरफ से ही यह कार्य संभव हो सकते हैं। - हेम चंद्र लोहनी, पुस्तकालय प्रभारी, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed