फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The last rites of the soldier were performed in a sad atmosphere

Pithoragarh News: गमगीन माहौल में किया जवान का अंतिम संस्कार

Sun, 14 Apr 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The last rites of the soldier were performed in a sad atmosphere
जवान राहुल धामी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। चर्मा नदी में डूबने से मृत जवान का अंतिम संस्कार हंसेश्वर घाट में गमगीन माहौल में किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में अस्कोट क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


बता दें कि अस्कोट निवासी राहुल धामी (23) पुत्र स्व. बसंत धामी सेना की 22 कुमाऊं रेजीमेंट में पटियाला में तैनात था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। शनिवार को दोस्तों के साथ चर्मा नदी में नहाने के दौरान डूबने से राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव उसके अस्कोट स्थित आवास पर ले जाया गया। जवान की मां तारा देवी और छोटे भाई भारतेंदु धामी सहित सभी परिजन शव को देखकर बिलखते रहे। इससे पूरा माहौल बेहद गमगीन हो गया। 22 कुमाऊं रेजीमेंट के नायब सूबेदार गजे सिंह, 12 जैक राइफल चर्मा के सूबेदार राजीव कुमार ने जवान को श्रद्धांजलि दी। बाद में राहुल का हंसेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। 12 जैक राइफल के 20 जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवान के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



चार दिन बाद लौटना था यूनिट में
अस्कोट। नदी में नहाने के दौरान डूबने से जान गंवाने वाला राहुल धामी दो माह की छुट्टी पर घर आया था। उसे चार दिन बाद अपनी यूनिट में लौटना था। यूनिट में लौटने से पहले वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने चला गया। इसी दौरान यह अनहोनी हो गई। राहुल पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। उसके पिता की मृत्यु चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। घर में माता तारा देवी और छोटा भाई भारतेंदु धामी है। दोनों गहरे सदमे में हैं। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed