फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Jumli Hya Samo festival of the Vyas Valley symbolizes victory over the enemy

Pithoragarh News: शत्रु पर विजय का प्रतीक है व्यास घाटी का जुमली ह्या सामो उत्सव

Sun, 02 Aug 2026 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Aug 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
The Jumli Hya Samo festival of the Vyas Valley symbolizes victory over the enemy
फोटो 02 पीटीएच 02 पी- धारचूला के गुंजी में विजयोत्सव की तैयारियों में जुटी महिलाएं। स्रोत: लक्ष
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के गुंजी में 12 वर्ष बाद जुमली ह्या सामो विजयोत्सव मनाया जाता है। आठ अगस्त को शत्रु पुतले का दहन कर अगले दिन विजयोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय बागेश्वर के इतिहास प्रवक्ता गोविंद सिंह गुंज्याल (पुजारी) ने बताया कि ऐसी जनश्रुति है कि गुंजी के अमयर च्यंग-अमपंग च्यंग और कौआकोट के हांस्या-गास्या समुदायों के बीच लंबे समय तक वर्चस्व का संघर्ष चलता रहा हांस्या-गास्या समुदाय ने छल से गुंजी के ग्राम प्रमुख की हत्या कर दी। इससे गांव की दैवीय शुभता खंडित हुई और पितृ दोष लग गया। इससे गांव में विपन्नता और जनहानि का दौर प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

देव आदेश पर ग्रामीणों ने शत्रु के प्रतीकात्मक पुतले का निर्माण कर उसका संहार किया। इससे पितरों की शांति, ग्राम की दैवीय शक्ति की पुनर्स्थापना और शत्रु पर आध्यात्मिक विजय का मार्ग प्रशस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह परंपरा केवल एक अनुष्ठान नहीं बल्कि पूर्वजों के सम्मान, देव आदेश का पालन, सामुदायिक एकता, सांस्कृतिक अस्मिता व रं विरासत के संरक्षण का जीवंत प्रतीक है।

उत्सव के दौरान ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालते हुए पुतले को मार कर गुंजी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मनीला में पुतला दहन करते हैं। इस उत्सव में समुदाय के सभी लोग बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं।
गुंजी की ग्राम प्रधान पूर्व आईजी विमला गुंज्याल और सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि विजयोत्सव के लिए महिलाओं की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed