फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The issue of paper leak reached the Pithoragarh Ramlila stage

रामलीला मंंच तक पहुंचा पेपर लीक होने का मामला: रावण बोला- लंका में सब ठीक चल रहा है पर उत्तराखंड में नहीं

Fri, 26 Sep 2025 12:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Sep 2025 12:59 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के टकाना की रामलीला में कलाकारों ने पेपर लीक के मामले में व्यंग कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों ने पेपर लीक पर संवाद किया।

विज्ञापन
The issue of paper leak reached the Pithoragarh Ramlila stage
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ की रामलीला में भी पेपर लीक होने का मामला पहुंच गया है। पिथौरागढ़ के टकाना की रामलीला में कलाकारों ने पेपर लीक के मामले में व्यंग कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों ने पेपर लीक पर संवाद किया।

विज्ञापन

टकाना की रामलीला में तीसरे दिन भगवान राम के शिव धनुष तोड़ने, रावण का शक्ति प्रदर्शन और राम-सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। इसी बीच पेपर लीक होने का मामले में तंज कसा गया। दरबार में रावण ने कहा कि लंका में सब ठीक चल रहा है लेकिन उत्तराखंड में ठीक नहीं चल रहा है। उत्तराखंड में पटवारी भर्ती के पेपर लीक होने की सूचना मिली है। इस कटाक्ष को सुनकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। राम दरबार में उठा पेपर लीक का मामला चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


वहीं, सदर की रामलीला में भी राम के शिव धनुष तोड़ने, सीता स्वयंवर सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला का आनंद लेने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ रही। वहां देवेंद्र सिंह, समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा, दिलीप वल्दिया, नवीन भट्ट आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed