{"_id":"ed186467c796e265cd8d5c102beb59d4","slug":"the-issue-of-alcohol-assembly-session-legislators-will-in-mehar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का मुद्दा विस सत्र में उठाएंगे विधायक महर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का मुद्दा विस सत्र में उठाएंगे विधायक महर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक मयूख महर ने अब विधानसभा सत्र के बाद धरने पर बैठने का एलान किया है। इससे पहले विधायक ने एक नवंबर से धरने पर बैठने की घोषणा की थी। कहा है कि शराब की अवैध बिक्री का मामला दो नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने आबकारी विभाग और पुलिस पर आरोप लगाया कि वह शराब की अवैध बिक्री रोकने में विफल रही है।
विज्ञापन
विधायक महर को पिछले दिनों नगर के कई स्थानों पर लोगों ने शराब की अवैध बिक्री होने और इससे शांति भंग होने की जानकारी दी थी। इस पर विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस शराब का अवैध कारोबार करने वालों को पहले सूचना देकर सतर्क कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि शराब की अवैध बिक्री पुलिस के प्रोत्साहन से ही हो रही है। कहा कि एक-एक बोतल शराब पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। शराब के खिलाफ चलाए गए अब तक के अभियान को विधायक ने फिजूल करार दिया है। विधायक से इस रुख से पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन