फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The internal roads of Pithoragarh city will be sparkling clean.

Pithoragarh News: चकाचक होंगी पिथौरागढ़ नगर की आंतरिक सड़कें

Wed, 20 May 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The internal roads of Pithoragarh city will be sparkling clean.
पिथौरागढ़। जल्द ही नगर की आंतरिक सड़कें चकाचक होंगी। इसमें 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव शासन में भेजा गया है इसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बेस अस्पताल को जोड़ने वाली रई-घंटाकरण सड़क का भी सुधारीकरण होने से मरीजों के साथ ही बड़ी आबादी को राहत पहुंचेगी।
विज्ञापन

नगर की आंतरिक सड़कों पर लंबे समय से डामरीकरण न होने से ये बदहाल हैं। जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालक, यात्री और राहगीर परेशान हैं तो इनसे दुर्घटना का खतरा भी बना है। इन सड़कों की बदहाली दूर करने के लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। पूर्व में इसका प्रस्ताव भेजा गया था। नए वित्तीय वर्ष में डामर सहित अन्य सामग्री की दरों में संशोधन के चलते इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी। शासन ने लोनिवि को दरें संशोधित कर दोबारा प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। लोनिवि ने 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है इसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इन सड़कों की बदहाली दूर होने से आवाजाही सुगम और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क सुधरने से मरीजों को मिलेगी राहत
बेस अस्पताल और एआरटीओ कार्यालय को जोड़ने वाली रई-घंटाकरण सड़क लंबे समय से बदहाल है। गड्ढों से पटी इस सड़क पर आवाजाही करना यात्रियों के साथ ही मरीजों के लिए चुनौती से कम नहीं है। नाली निकास न होने से गड्ढों में पानी भरने से दिक्कत और बढ़ गई है। शहर की आंतरिक इस सड़क का सुधारीकरण होने से मरीजों के साथ ही पुनेड़ी, लिन्ठूड़ा, धनौड़ा सहित अन्य हिस्सों के लोगों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर की आंतरिक और आसपास की सड़कों के सुधारीकरण के लिए शासन के निर्देश पर प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही स्वीकृति मिलेगी। - दिनेश जोशी, एई, लोनिवि, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed